Amarnath Yatra 2024: कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ श्रद्धालुओं का 24वां जत्था, 3.90 लाख तीर्थयात्रियों ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 21, 2024, 02:23 PM IST

Amarnath Yatra 2024: 52 दिनों की अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी। तब से अभी तक श्रद्धालुओं के 23 जत्थे रवाना हो चुके हैं। आज सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच 3,113 श्रद्धालुओं के साथ 24वां जत्था रवाना हुआ है।

Amarnath Yatra 2024: दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन के लिए 52 दिन की अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी। यह यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी। इस बीच लगातार श्रद्धालुओं का जत्था मंदिर के लिए एक-एक करके रवाना किया जा रहा है। जम्मू स्थित भगवती नगर आधार शिविर से 3,113 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रविवार यानी आज रवाना हुआ है।

Amarnath Yatra

कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुआ श्रद्धालुओं का 24वां जत्था

भगवती नगर शिविर से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था

एक अधिकारियों ने बताया कि 3,113 तीर्थयात्रियों के इस जत्थे में 707 महिलाएं शामिल हैं। अनंतनाग के पहलगाम और गांदेरबल के बालटाल मार्ग से संचालित 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा 29 जून को शुरू हुई थी। अभी तक लगभग 3.90 लाख श्रद्धालु 3,800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 123 वाहनों में सवार 3,113 तीर्थयात्रियों के 24वें जत्थे ने तड़के 2.55 बजे भगवती नगर आधार शिविर से आगे की यात्रा शुरू की। इस जत्थे में 87 साधु और 15 साध्वी शामिल हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने जत्थे को सुरक्षा मुहैया कराई है।

End of Feed