नेपाल बाढ़ की दर्दनाक दास्तां, पिता की तलाश में गंडक किनारे भटक रहा मासूम; कुशीनगर के 4 लोग लापता; अबतक 13 शव बरामद

Nepal Flood Tragedy: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के चौथे दिन रविवार को गंडक नदी की तेज धार के साथ चार अन्य शव बहकर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पहुंचे और इसके साथ ही जिले में अब तक नदी से 13 शव बरामद किए जा चुके हैं।

Nepal Flood Tragedy: नेपाल में आई भीषण बाढ़ के चौथे दिन रविवार को गंडक नदी की तेज धार के साथ चार अन्य शव बहकर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर पहुंचे और इसके साथ ही जिले में अब तक नदी से 13 शव बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि रविवार को छितौनी तटबंध के भेड़ियारी ठोकर नंबर तीन के पास राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीम ने नदी से दो महिलाओं और दो पुरुषों के शव बरामद किए।

Gandak river

कुशीनगर में अबतक बरामद हुए 13 शव

गंडक की तेज धार में कुशीनगर बहकर आए शव

पुलिस के मुताबिक, बरामद शवों के बारे में नेपाल के संबंधित जिलों के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। खड्डा के थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, अब तक किसी भी शव की पहचान नहीं हो पाई है। इस बीच, नेपाल के रसुवा जिले में जलविद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले कुशीनगर के चार लोग 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से लापता हैं। उनके परिजनों ने रविवार को यह जानकारी दी।

End of Feed