Uttarakhand News: उत्तराखंड की धार्मिक नगरी हरिद्वार में आयोजित कांवड़ मेला-2026 में इस साल लगभघ 5 करोड़ शिवभक्तों के पहुंचने का अनुमान सामने आया है। देशभर से पहुंचे कांवड़ यात्रियों के इस विशाल जनसमागम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेले के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन में सहभागी बने सभी शिवभक्तों और व्यवस्थाओं में योगदान देने वाले लोगों का आभार जताया है।
CM धामी ने हरिद्वार कांवड़ मेले में आए शिवभक्तों का आभार जताया
CM Pushkar Singh Dhami ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि इस साल देवभूमि उत्तराखंड ने श्रद्धा के ऐसे विराट स्वरूप का साक्षात्कार किया, जिसमें करोड़ों शिवभक्तों की आस्था के साथ सेवा, अनुशासन और व्यवस्था का समन्वय देखने को मिला।
करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हरिद्वार
कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने हरिद्वार को एक बार फिर देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में केंद्र में ला दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में शिवभक्तों का उत्तराखंड पहुंचना भगवान शिव के प्रति उनकी अटूट आस्था के साथ-साथ राज्य की सेवा और आतिथ्य परंपरा में उनके विश्वास को भी दर्शाता है।
प्रशासन और स्थानीय लोगों की भूमिका अहम
इतने बड़े धार्मिक आयोजन को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में प्रशासन के साथ पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन दल और स्वच्छता कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसके अलावा स्वयंसेवी संगठनों, धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
मुख्यमंत्री ने इन सभी के योगदान को सराहनीय बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इतने बड़े जनसमागम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सामूहिक प्रयास अहम रहे।
ये भी पढ़ें - Shivratri Special: दुनिया में पहली बार शिवलिंग पूजा कहां शुरू हुई? इतिहास और पुरातत्वविद क्या कहते हैं?
मुख्यमंत्री ने महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी शिवभक्तों पर भगवान शिव की कृपा बनी रहे और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण हों।
