दिल्ली से कश्मीर तक फैले दवा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, NCB का बड़ा एक्शन, 5 लाख से ज्यादा दवाएं जब्त

Delhi To Kashmir Drug Network: NCB की जम्मू जोनल यूनिट ने दिल्ली जोनल यूनिट के साथ मिलकर यह कार्रवाई की है। NCB को मिली पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर 16 नवंबर 2026 की सुबह जम्मू की टीम ने उधमपुर जिले के चेनानी स्थित मड़ा टोल प्लाजा के पास श्रीनगर जा रही एक यात्री बस को रोककर तलाशी ली।

Delhi To Kashmir Drug Network: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने दिल्ली से कश्मीर घाटी तक फैले अंतरराज्यीय फार्मास्यूटिकल ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का बड़ा भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान दिल्ली के शाहदरा इलाके में किराए के परिसर में चल रहे एक अवैध गोदाम का भी खुलासा हुआ है, जहां से 5 लाख से ज्यादा टैबलेट, कैप्सूल और दवाओं की बोतलें बरामद की गई हैं।

NCB

NCB का बड़ा एक्शन (फोटो साभार- TNN)

जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तक फैला फार्मा ड्रग्स नेटवर्क

NCB की जम्मू जोनल यूनिट ने दिल्ली जोनल यूनिट के साथ मिलकर यह कार्रवाई की है। NCB को मिली पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर 16 नवंबर 2026 की सुबह जम्मू की टीम ने उधमपुर जिले के चेनानी स्थित मड़ा टोल प्लाजा के पास श्रीनगर जा रही एक यात्री बस को रोककर तलाशी ली। इस दौरान डोडा जिले के भद्रवाह निवासी एक व्यक्ति के पास से करीब 7 किलो कोडीन बेस्ड कफ सिरप (CBCS) बरामद किया गया। इसके बाद NCB ने NDPS एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

End of Feed