एविएशन मैप पर दर्ज हुआ नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, शुरू हुआ कमर्शियल उड़ानों का सफर

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने 25 दिसंबर को पहली कमर्शियल उड़ानों के साथ ऐतिहासिक शुरुआत कर दी। इंडिगो की फ्लाइट के वॉटर कैनन सैल्यूट के साथ लैंड करते ही NMIA आधिकारिक रूप से देश के एविएशन मैप पर दर्ज हो गया। यह एयरपोर्ट मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में हवाई यात्रा की क्षमता बढ़ाने और यात्री दबाव कम करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Navi Mumbai International Airport: देश के सिविल एविएशन सेक्टर के लिए 25 दिसंबर एक ऐतिहासिक दिन बन गया, जब नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) ने अपनी पहली कमर्शियल अराइवल और डिपार्चर फ्लाइट्स के साथ संचालन की औपचारिक शुरुआत की। लंबे इंतजार के बाद एयरपोर्ट के रनवे पर पहली यात्री उड़ान के उतरते ही यह पल गवाह बना एक नए एयर ट्रैवल हब के जन्म का।

navi mumbai airport news

इंडिगो की फ्लाइट को लैंडिग के बाद मिली वॉटर कैनन से सलामी

वॉटर सैल्यूट के साथ हुआ पहला टचडाउन

नवी मुंबई एयरपोर्ट पर सबसे पहले इंडिगो की फ्लाइट 6E460 ने बेंगलुरु से सुबह 08:00 बजे लैंडिंग की। इस मौके को खास बनाने के लिए विमान को सेरेमोनियल वॉटर कैनन सैल्यूट दिया गया, जो किसी भी एयरपोर्ट पर पहली कमर्शियल उड़ान के स्वागत की पारंपरिक एविएशन परंपरा मानी जाती है। यह दृश्य एयरपोर्ट के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया।

End of Feed