नवी मुंबई एयरपोर्ट: कामगार कर्मचारी संघ की प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी घोषित, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की रही मौजूदगी

Workers Union Management Executive Committee: रविंद्र चव्हाण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए शासन और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सभी को मिलकर काम करना चाहिए।

Navi Mumbai Airport Commitee: अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ की नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष तथा अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण की प्रमुख उपस्थिति में की गई।

नवी मुंबई एयरपोर्ट: कामगार कर्मचारी संघ की प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी घोषित

नवी मुंबई एयरपोर्ट: कामगार कर्मचारी संघ की प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी घोषित

मुम्बई में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों को रविंद्र चव्हाण के हाथों नियुक्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

End of Feed