नवसारी में युद्धस्तर पर सड़कों का मरम्मत अभियान; शिकायत दर्ज करने के लिए वॉट्सऐप हेल्पलाइन की शुरुआत

वर्तमान मानसून में भारी वर्षा के कारण गुजरात भर में सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के निर्देशन में नवसारी महानगर पालिका ने सड़क मरम्मत और नागरिक सुविधाओं की बहाली हेतु कई त्वरित पहल की हैं। इसके तहत शिकायत निवारण, पैच वर्क और रोड डिमांड जैसे अत्याधुनिक फीचर शुरू किए गए हैं।

Gandhinagar News: वर्तमान मानसून सीजन में गुजरात के विभिन्न हिस्सों में भारी वर्षा के कारण कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के निर्देशन में सड़क एवं भवन विभाग ने महानगर पालिकाओं और नगर पालिकाओं को इन क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की तुरंत मरम्मत के सख्त निर्देश जारी किए हैं। इस दिशा में पूरे राज्य में युद्धस्तर पर कार्य जारी है। इसी अभियान के तहत नवसारी महानगर पालिका ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन और आयुक्त श्री देव चौधरी के नेतृत्व में नवसारी में नागरिक सुविधाओं की शीघ्र बहाली और सड़क संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु महत्वपूर्ण पहल की है।

Navasari Monsoon Road Repair Drive

नवसारी में मानसून सड़क मरम्मत अभियान

लोकेशन और फोटो से शिकायत दर्ज

8 जुलाई 2025 को व्यापक शिकायत निवारण प्रणाली (कॉम्प्रिहेंसिव कंप्लेंट रिड्रेसल सिस्टम) के तहत एक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत नागरिक अब अपने क्षेत्र की सड़कों की खराब स्थिति या गड्ढों की समस्या की तत्काल शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए वॉट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 87992 23046 जारी किया गया है, जिस पर नागरिक अपनी लोकेशन और फोटो भेजकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

End of Feed