Jammu-Kashmir: खोली गई वैष्णो देवी मंदिर की प्राकृतिक गुफा, कब मिलेंगे पुरानी गुफा के दर्शन

जम्मू कश्मीर वैष्णो देवी मंदिर की प्राकृतिक गुफा श्रद्धालुओं के लिए खोल दी गई है। मंदिर के गर्भगृह के भीतर स्थित प्राकृतिक गुफा को आमतौर पर सर्दी के महीनों में खोला जाता है, जब भक्तों की भीड़ कम होती है।

कटरा: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकूटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर की प्राकृतिक गुफा को मंगलवार को मकर संक्रांति उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि विशेष पूजा-अर्चना के बाद पुरानी गुफा के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। उन्होंने बताया कि इस पूजा-अर्चना में ‘श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग भी शामिल हुए।

Natural cave of Vaishno Devi temple

वैष्णो देवी मंदिर की प्राकृतिक गुफा

गुफा सुरक्षा कारणों से साल भर रहती है बंद

मंदिर के गर्भगृह के भीतर स्थित प्राकृतिक गुफा को आमतौर पर सर्दी के महीनों में खोला जाता है, जब भक्तों की भीड़ कम होती है। कई भक्त प्राकृतिक गुफा के माध्यम से मंदिर में दर्शन करने के लिए उत्सुकता से उस दिन का इंतजार करते हैं। यह गुफा सुरक्षा कारणों से साल में अधिकांश समय बंद रहती है।

End of Feed