National Unity Day 2026: केवड़िया में पहली बार शाम को होगी एकता परेड, नक्सलवाद पर रहेगा खास फोकस

National Unity Day 2026 : राष्ट्रीय एकता दिवस के समारोह में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए अभियानों और इससे प्रभावित क्षेत्रों में आए बदलावों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।

National Unity Day 2026 : सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर गुजरात के केवड़िया में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन इस बार खास होने जा रहा है। समारोह में पहली बार भव्य एकता परेड का आयोजन सुबह के बजाय शाम को किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता, देश की सुरक्षा और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। इस बार नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में मिली सफलता और ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे होने जैसे विषयों पर भी विशेष जोर रहेगा।

National Unity Day 2026

राष्ट्रीय एकता दिवस (फोटो-Twitter)

नक्सलवाद के खिलाफ अभियान की सफलता होगी प्रमुख थीम

राष्ट्रीय एकता दिवस के समारोह में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए गए अभियानों और इससे प्रभावित क्षेत्रों में आए बदलावों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम के जरिए सुरक्षा बलों के प्रयासों, विकास कार्यों और नक्सल प्रभावित इलाकों के लोगों के मुख्यधारा से जुड़ने की कहानी सामने रखी जाएगी।

End of Feed