शरीर के घावों की तरह अपने आप भर जाएंगे सड़क के गड्ढ़े! Made in India सॉल्यूशन पर हो रहा काम

देश में सड़कों के गड्ढ़ों के कारण हर साल सैकड़ों-हजारों लोगों की जान चली जाती है। कभी पानी तो कभी किसी अन्य वजह से सड़क में हो जाते हैं। लेकिन NHAI अब एक सॉल्यूशन पर काम कर रहा है, जिससे सड़कों पर गड्ढ़े नहीं होंगे।

किसी चोट के कारण शरीर पर लगने वाला घाव कैसे अपने-आप भर जाता है? यही तो कुदरत का करिश्मा है। आपके शहर की सड़कों पर गड्ढ़ों को लेकर आप यही सोचते होंगे कि काश ये भी अपने आप भर जाते। क्योंकि सरकारें तो आसानी से सुध लेती नहीं हैं। अगर आपकी यही इच्छा है तो समझ लीजिए कि आपकी यह इच्छा जल्द ही पूर्ण होने वाली है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) एक ऐसे ही सॉल्यूशन पर काम कर रहा है, जिससे देश की सड़कों में गड्ढ़ों की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाए। NHAI इस तरह की टेक्नोलॉजी लाकर देश में सड़कों के रखरखाव और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना चाहता है।

potholes

सड़क में गड्ढ़े

सड़कों को मिलेगी अनोखी सुरक्षा

अंग्रेजी दैनिक टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी सड़़ोंकों की उम्र बढ़ाने और गड्ढ़ों की महामारी से मुक्ति पाने के लिए एक अनोखा कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं। एक अधिकारी ने कहा, हम सड़कों की उम्र बढ़ाने और गड्ढ़ों से मुक्ति पाने के लिए सरल और अपरंपरागत तरीकों पर विचार कर रहे हैं। सेल्फ-हीलिंग डामर की शुरुआत इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की ओर एक कदम है।

कॉस्ट बेनिफिट एनालिसिस

इस सेल्फ हीलिंग डामर का इस्तेमाल करने और गड्ढ़ों से मुक्ति मिले, इससे पहले यह जानना जरूरी है कि इस पर खर्च कितना आएगा। इसकी व्यवहारिकता और प्रभावशीलता का आकलन करना जरूरी है। इवैलुएशन के जरिए सावधानीपूर्वक संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने और सड़क के रखरखाव पर इसके असर को भी समझा जाएगा।

End of Feed