नासिक TCS केस में SIT की जांच तेज, हेल्पलाइन पर शिकायतों की बाढ़; निदा खान अब भी फरार

नासिक के टीसीएस मामले में जांच कर रही एसआईटी को हेल्पलाइन के जरिए लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिनकी संख्या 20 से अधिक पहुंच चुकी है। कई शिकायतों में आरोप है कि इस प्रकरण से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, लेकिन लोग औपचारिक रूप से सामने आने से बच रहे हैं।

Nashik TCS Case: नासिक टीसीएस मामले (Nashik TCS Case) में गठित एसआईटी को जारी हेल्पलाइन नंबर पर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। अब तक 20 से ज्यादा लोगों ने फोन के जरिए अपनी शिकायतें दर्ज कराई हैं, जिनमें से कई मामलों में आरोपियों द्वारा धार्मिक भावनाएं आहत होने से संबंधित हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि लोग फोन पर शिकायत तो कर रहे हैं, लेकिन औपचारिक रूप से सामने आकर मामला दर्ज कराने के लिए कोई तैयार नहीं हैं, जिससे आगे की कार्रवाई में दिक्कत आ रही है। अब तक इस मामले में 12 लिखित शिकायतें दर्ज की गई हैं और 9 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है, जबकि मुख्य आरोपी निदा खान अब भी गिरफ्त से बाहर है।

Nasik TCS Case

नाशिक टीसीएस केस में पुलिस की कार्रवाई जारी

दानिश शेख ने अदालत में जमानत अर्जी की दाखिल

इससे पहले, यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण से जुड़े मामले के मुख्य आरोपी दानिश शेख ने मंगलवार को सत्र अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की। 31 वर्षीय दानिश ने अपनी अर्जी में दलील दी कि यह शिकायत उसके पीड़िता की "एकतरफा भावनाओं" को तवज्जो न देने या माता-पिता के दबाव का नतीजा हो सकती है। उसने पीड़िता की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियां करने से भी इनकार किया है। दानिश TCS मामले में गिरफ्तार आरोपियों में से एक है। वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में है। उसने नासिक सत्र अदालत में अधिवक्ता उमेश वालजादे के माध्यम से जमानत याचिका दाखिल की, जिस पर सुनवाई के लिए दो मई की तारीख तय की गई है।

End of Feed