Nashik: फर्जी बाबा अशोक खरात मामले में ED की एंट्री; सीएम फडणवीस ने दिए संपत्ति की जांच के निर्देश

महाराष्ट्र के नासिक के स्वयंभू बाबा अशोक खरात की बेहिसाब संपत्ति की जांच अब ED करेगी। दुष्कर्म और धोखाधड़ी के 12 मामले दर्ज होने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

Nashik News: महाराष्ट्र के नासिक के फर्जी बाबा अशोक खरात के खिलाफ चल रही जांच अब एक बड़े मोड़ पर पहुंच गई है। दुष्कर्म, यौन शोषण और करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोपों से घिरे इस 'फर्जी बाबा' की बेहिसाब संपत्ति और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) करेगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस बात की पुष्टि करते हुए साफ कर दिया है कि सरकार इस मामले की तह तक जांच करेगी।

Ashok Kharat Nashik Case Update

करोड़ों की संपत्ति और अवैध लेन-देन की होगी जांच

अशोक खरात की काली कमाई पर ED का शिकंजा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी कि अशोक खरात ने कथित तौर पर अवैध रूप से भारी संपत्ति अर्जित की है। चूंकि मामला अब केवल व्यक्तिगत अपराधों तक सीमित नहीं रहा और इसमें बड़े पैमाने पर आर्थिक हेराफेरी के संकेत मिले हैं, इसलिए अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) इस पूरे खेल की जांच करेगा। एजेंसियां अब खरात के बैंक खातों, बेनामी संपत्तियों और विदेशों से होने वाले संभावित लेन-देन की कड़ाई से पड़ताल करेंगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि केवल आरोपों के आधार पर नहीं, बल्कि ठोस सबूतों के आधार पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

End of Feed