Kasar Devi Temple: लोगों को चुंबक की तरह खींचती हैं इस मंदिर की ताकत, NASA भी है हैरान, जानें हैं कहां

Kasar Devi: भारत में ऐसे कई मंदिर हैं, जिनके चमत्कार लोगों को हैरान कर देते हैं। उनमें से ही एक है उत्तराखंड के अलमोड़ा में स्थित कसार देवी मंदिर। ऐसा माना जाता है कि माता कात्यानी यहां साक्षात अवतरित हुई थीं। लोगों का मानना है कि यह जगह मैगनेटी है, जो अपनी ओर खींच लाती है।

Uttarakhand: हमारे देश में वैसे तो कई मंदिर हैं, जो रहस्यों से भरे हैं। लेकिन क्या आप किसी ऐसे मंदिर के बारे में जानते हैं, जिसके रहस्य से नासा भी हैरान है। जी हां, अत्तराखंड के अलमोड़ा में एक ऐसा मंदिर है, जिसकी मिस्ट्री को जानने के लिए नासा के वैज्ञानिक आज भी रिसर्च कर रहे हैं। आज तक कोई भी इस चमत्कारी मंदिर के रहस्य को समझ नहीं पाया है। कोई इसे कुदरत का करिश्मा कहता है तो कोई इसे मैगनेटिक फिल्ड का असर बताता है।

Kasar Devi Temple

कसार देवी मंदिर

उत्तराखंड को ऐसे ही देवभूमी नहीं कहते हैं। मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर में माता कात्यानी साक्षात प्रकट हुई थीं। ऐसा कहा जाता है कि ये मंदिर दुनिया की उन खास जगहों में से एक है, जहां मैगनेटिक एनर्जी पाई जाती है। वहीं विदेशी पर्यटकों का ऐसा मानना है कि इस मंदिर के आसपास पृथ्वी के अंदर मैगनेटिक फिल्ड हैं।

End of Feed