Nanded Food Poisoning: धार्मिक कार्यक्रम में खाने गए 2 हजार लोग बीमार, जांच के लिए टीम का गठन

  • Agency by: भाषा
  • Updated Feb 7, 2024, 02:43 PM IST

नांदेड़ में एक धार्मिक कार्यक्रम में खाना-खाने के बाद करीब 2 हजार लोगों की तबियत बिगड़ गई। उन्हें सुबह उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई। जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल मरीजों की हालत स्थिर है।

Nanded Food Poisoning: महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के एक गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें खाना खाने के बाद करीब दो हजार लोग बीमार पड़ गये। एक अधिकारी ने बताया कि लोहा तहसील क्षेत्र के कोश्तवाड़ी गांव में मंगलवार को धार्मिक उपदेश का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां शाम करीब पांच बजे स्थानीय लोगों के साथ आसपास के सावरगांव, पोस्टवाड़ी, रिसानगांव और मस्की गांवों के लोग भी एकत्र हुए। इन सभी लोगों ने कार्यक्रम में आकर भोजन किया। जिससे उनकी तबियत बिगड़ गई।

Hospital

कार्यक्रम में खाने गए लोग बीमार (सांकेतिक फोटो)

अस्पताल में की गई बिस्तरों की व्यवस्था

अधिकारी ने बताया कि बुधवार तड़के लोगों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। शुरुआत में 150 लोगों को नांदेड़ के लोहा के उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में अन्य लोगों को भी इसी तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगीं। जिसके बाद 870 मरीजों को शंकरराव चव्हाण शासकीय वैद्यकीय महाविद्यायल सहित अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया। स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर नांदेड़ के सरकारी आयुर्वेदिक अस्पताल में और भी बिस्तरों की व्यवस्था की गई है।

End of Feed