Nalanda Stampede: बिहार शरीफ के शीतला मंदिर में भगदड़, 8 लोगों की मौत, पीड़ित परिवारों को मिलेगा Rs 6 लाख का मुआवजा

बिहार के नालंदा स्थित बिहार शरीफ में आज यानी मंगलवार 31 मार्च की सुबह एक बहुत बड़ा हादसा हो गया। यहां मघड़ा स्थित शीतला माता मंदिर में भगदड़ मच गई, जिसमें 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

बिहार में आज यानी मंगलवार 31 मार्च को नालंदा स्थित बिहार शरीफ के मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में भगदड़ मच गई। भगदड़ के दौरान कई श्रद्धालु नीचे गिर गए और भारी भीड़ के बीच दब गए। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए आपदा प्रबंधन विभाग से 4 लाख रुपये और मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपये (कुल 6 लाख रुपये) की सहायता राशि देने की घोषणा की।

​नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़​

नालंदा के शीतला मंदिर में भगदड़

बताया जा रहा है कि मंदिर में बहुत अधिक भीड़ थी, जिसके कारण यह भगदड़ मची। बता दें कि आज मघड़ा स्थित शीतला मंदिर में पूजा करने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे थे। भीड़ ज्यादा होने के चलते यह हादसा हुआ।

End of Feed