खूबसूरत वादियों में है ये lake, नाम है प्रेम झील; एक बार अपने प्रेमी संग जरूर घूम आएं

नक्की झील यहां के माउंट आबू में स्थित है। आपको बता दें कि 17,22 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह भारत की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है। राजस्थान एक गर्म राज्य है, लेकिन यहां स्थित यह झील लोगों को ठंडक देती है।

राजस्थान बहुत खूबसूरत है। पहले इसे राजाओं की भूमि के नाम से जाना जाता था। यह भारत का एक ऐसा राज्य है, जहां घूमने के लिए कई जगहें हैं। यहां आपने अबतक आमेर का किला, बिरला मंदिर, हवा महल, जयगढ़ का किला, जंतर-मंतर जैसी कई ऐतिहासिक जगहों की सैर की होगी। लेकिन क्या आपको पता है कि राजस्थान में एक खूबसूरत झील भी है। राजस्थान एक गर्म राज्य है, लेकिन यहां स्थित यह झील लोगों को ठंडक देती है। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के नक्की झील की। इस झील को प्रेम झील के नाम से भी जाना जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि रास्थान में यह झील कहां है, इसकी खासियत क्या है और यहां कैसे पहुंचा जाएं। आइए हम आपको इससे जुड़ी सभी जानकारी देते हैं।

Nakki Lake

नक्की झील

नक्की झील, माउंट आबू

राजस्थान का यह नक्की झील यहां के माउंट आबू में स्थित है। आपको बता दें कि 17,22 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह भारत की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है। यहां के ग्रेसिया जनजातियों के लिए यह काफी पवित्र स्थल है। इस जगह पर ये लोग शुक्ल पक्ष के त्योहारों के समय यहां अपने पूर्वजों की पूजा करने आते हैं। वहीं इस त्योहार पर ये लोग इस झील में अपने नाखून भी समर्पित करते हैं। यह भी एक वजह है कि इसे नक्की झील के नाम से जाना जाता है।

End of Feed