Nainital Forest Fire: नैनीताल जंगल में लगी आग हुई विकराल, हाईकोर्ट कॉलोनी पर मंडराया खतरा, बुलाई गई सेना

Nainital Forest Fire: नैनीताल जंगल में लगी आग ने विकराल रूप लिया है। तेजी से बढ़ती आग नागरिक क्षेत्र हाईकोर्ट कॉलोनी तक पहुंच गई है। आग पर काबू पाने के लिए सेना के जवान और वन विभाग के अधिकारी प्रयास कर रहे हैं।

Nainital Forest Fire: उत्तराखंड के जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर राज्य के करीब 31 हिस्सों से जंगल में आग लगने की खबर सामने आई है। जंगल में आग लगने से 33.34 हेक्टेयर वन की भूमि नष्ट हो गई है। इस बीच नैनीताल जंगल में बढ़ते आग ने विकराल रूप ले लिया है। आग लगने की घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को अलर्ट रहने और सभी विभागों के साथ समन्वय करके आग को फैलने से रोकते पर और जल्द से जल्द काबू पाने के निर्देश दिए गए हैं। नैनीताल के जंगल में लगी आग ने भयावह रूप ले लिया और तेजी से फैलते हुए ये आग पाइंस क्षेत्र में स्थित हाई कोर्ट कॉलोनी तक पहुंच गई। नैनीताल के जंगल में लगी आग न केवल हाई कोर्ट कॉलोनी के लोग के लिए खतरा बनी गई है बल्कि इससे यातायात भी अधिक प्रभावित हुआ।

Nainital Forest Fire

नैनीताल जंगल में लगी आग हुई विकराल

नैनीताल जंगल में लगी आग से हाई कोर्ट कॉलोनी तक पहुंचने की सूचना प्राप्त कर वन विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर पहुंची। उनके सहयोग के लिए और लोगों को बचाने के लिए सेना के जवान भी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। आग को फैलने से रोक करने के लिए और उस पर काबू पाने के लिए हेलीकॉप्टर से मदद ली जा रही है।

End of Feed