Nagpur News: डिलीवरी बॉय बनकर घर में घुसे युवक की भीड़ की पिटाई से मौत, अस्पताल के बजाय थाने ले जाने पर पुलिस पर सवाल

Nagpur News: नागपुर के बेलतरोड़ी इलाके में चोरी के आरोप में भीड़ के हमले का शिकार हुए 28 वर्षीय युवक सुमेध की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर अस्पताल ले जाने में देरी का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का कहना है कि सीने में दर्द की शिकायत के तुरंत बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया था।

Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां डकैती के प्रयास के बाद भीड़ के हमले का शिकार हुए 28 साल के युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार को बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र के पृथ्वीराज नगर इलाके में घटी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाने के बजाय पहले पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जिससे उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Nagpur news today

नागपुर में भीड़ की पिटाई से युवक की मौत पर भड़का परिवार! (फोटो: प्रतीकात्मक)

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, सुमेध राजेंद्र गजभिए और उसका साथी दीपक पाटिल कथित तौर पर डिलीवरी बॉय बनकर एक महिला उषा धार्मिक के घर में घुसे थे। आरोप है कि सुमेध ने चाकू दिखाकर महिला को डराया और उसकी सोने की चेन छीन ली। महिला की बहू ने तुरंत अपने पति को इस घटना की सूचना दी, जो अपने कुछ दोस्तों के साथ मौके पर पहुंच गया। तलाश के दौरान उन्होंने सुमेध को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी दीपक भागने में सफल रहा।

End of Feed