नागपुर : नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र (Nagpur graduate seat) के चुनाव से पहले भाजपा ने विदर्भ में कमर कस ली है। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रदेश नेतृत्व ने 2 दिन का दौरा कर 9 जिलों में बैठकें कीं। इन बैठकों में चुनाव की तैयारी, मतदाता संपर्क और कार्यकर्ताओं की भूमिका मुख्य एजेंडा रही। इन बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र चौहान ने कहा कि..केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना ही पार्टी की रणनीति है। पिछले 10 सालों में विदर्भ में हुए इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा और रोजगार के कामों को जनता के सामने रखा जाएगा। इस दौरान रविन्द्र चौहाण ने कहा.."नागपुर संघ की पुण्यभूमि है। कार्यकर्ताओं में जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह है। हम इस चुनाव को पूरी ताकत से लड़ेंगे," बैठक में यह भरोसा जताया गया।
नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए बीजेपी की बैठक
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढे़ं - लाल किले से ही क्यों होता है स्वतंत्रता दिवस का जश्न? जानिए कैसे बना आजादी का सबसे बड़ा प्रतीक
जमीनी फीडबैक पर जोर
इस बैठक के दौरान चंद्रपुर की बैठक में 1980 से पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को सम्मानित भी किया गया। नेतृत्व ने कहा कि ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं की वजह से ही संगठन आज मजबूत है। इस दौरान रामटेक, भंडारा और चंद्रपुर के विधायकों व जिला पदाधिकारियों से सीधे संवाद कर जमीनी स्थिति और चुनावी चुनौतियों का फीडबैक लिया गया। हर जिले के लिए अलग कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें - सावरकर पर टिप्पणी: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक कार्यवाही रद्द
नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनावी गणित
यह सीट शिक्षित और युवा मतदाताओं के कारण अहम मानी जाती है। पार्टी ने अभी से पन्ना प्रमुख बैठकें और मतदाता सूची सत्यापन का काम शुरू कर दिया है। बैठकों में कई मंत्री, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए। पार्टी का फोकस अब बूथ मैनेजमेंट और शिक्षक-ग्रेजुएट मतदाताओं तक सीधी पहुंच पर है।
