Mumbai Rain: मुंबई में आफत की बारिश! डूबीं पश्चिमी उपनगरों की सड़कें; कंदरपाड़ा-आनंदनगर के बीच मेट्रो ठप

Mumbai Rain Today: मुंबई समेत महाराष्ट्र के 7 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। पश्चिमी उपनगरों में जलभराव के बीच मुंबई मेट्रो की लाइन 2A (येलो लाइन) पर केबल टूटने से सेवाएं बाधित हैं और यातायात भी थम गया है।

Mumbai Rain Update: महाराष्ट्र में मानसून ने अपना प्रचंड और रौद्र रूप धारण कर लिया है। शनिवार को मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में सुबह से ही हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई निचले इलाकों में भारी जलभराव शुरू हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और पालघर सहित राज्य के 7 जिलों के लिए शनिवार और रविवार के लिए भारी बारिश का 'रेड अलर्ट' जारी किया है।

mumbai rain update

मुंबई में भारी बारिश (फाइल)

अचानक हुई तेज बारिश के कारण मुंबई के अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव, मलाड, कांदिवली और बोरीवली जैसे प्रमुख इलाकों की सड़कों पर कई फीट तक पानी जमा हो गया है। लगातार हो रही बारिश और सड़कों पर जलभराव के चलते ट्रैफिक की रफ्तार सुस्त पड़ गई है। वाहन चालकों को बेहद धीमी गति और सावधानी से सफर करना पड़ रहा है। अंधेरी के चांदीवली इलाके में घुटनों तक पानी भर गया है जिसके बाद राज ठाकरे की पार्टी MNS के वार्ड अध्यक्ष महेंद्र भानुशाली ने अपने कार्यकर्ताओं के टायर में ट्यूब पर बैठकर "Water Kingdom" बोलकर BMC की नाकामी का अनोखे तरह से विरोध दर्ज किया।

End of Feed