200 मिमी. बारिश ने थाम दी मुंबई! 7 बजे हाईटाइड का अलर्ट; 24 घंटे में पानी-पानी होगी मायानगरी! वाटर लॉगिंग पर सियासत ऑन

मुंबई नगर निकाय के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में द्वीप शहर में औसतन 195 मिलीमीटर, पश्चिमी उपनगरों में 208 मिलीमीटर और पूर्वी उपनगरों में 167 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मुबई में मंगलवार को रातभर हुई भारी बारिश के कारण बुधवार सुबह उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हुईं, निचले इलाकों में पानी भर गया और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में महानगर के कुछ हिस्सों में 200 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। आईएमडी ने अगले 24 घंटे में मुंबई और उसके उपनगरों में गरज एवं बिजली चमकने के साथ मध्यम से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। उधर, शहर में जलभराव के बाद शिवसेना और भाजपा के बीच बयानबाजी तेज है। आदित्य ठाकरे ने सरकार तैयारियों को लेकर ट्विट किया है।

Mumbai Flood Alert

मुंबई में भारी बारिश से बिगड़े हालात

क्या बोले मंत्री

आदित्य ठाकरे के ट्वीट पर महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने कहा, "जिन्होंने मीठी नदी मामले में गलत काम किए, उन्हें हमें सलाह नहीं देनी चाहिए। महायुति की BMC मुंबई के लोगों के साथ खड़ी है।

End of Feed