Mumbai Rain: नए साल पर मुंबई वालों को मौसम का सरप्राइज, सुबह-सुबह हुई झमाझम बारिश

मुंबई में नए साल की शुरुआत बारिश के साथ हुई। शहर के अलग-अलग इलाकों में कहीं तेज बारिश देखने को मिली, तो कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज मुंबई में बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही बारिश भी हो सकती है। ऐसे में घर से बाहर छाता लेकर ही निकलें।

Mumbai Weather: मुंबई में नए साल 2026 की शुरुआत बादलों से लदे आसमान और बारिश के साथ हुई। बुधवार तड़के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में सुबह-सुबह छिटपुट बारिश हुई। मुलुंड, दादर जैसे इलाकों में बूंदाबांदी दर्ज की गई, जबकि लालबाग में करीब 15 मिनट तक भारी बारिश देखने को मिली। शहर के कई इलाकों में रुक-रुककर बारिश दर्ज की गई। जिससे मौसम भी ठंडा हो गया है।

Mumbai Rain - ani

मुंबई में नए साल पर हुई बारिश (ANI)

मुंबई में जनवरी माह में बारिश होना असमान्य है। ऐसे में नए साल के पहले दिन हुई बारिश लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई। कई लोगों ने बारिश से भीगी सड़कों और बादलों से ढके आसमान के वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा किए। IMD के मुताबिक, इस बारिश के कारण मुंबई में प्रदूषण के स्तर में कमी आने और हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में हल्की कमी दर्ज की गई, जिससे शहर के आमतौर पर उमस भरे मौसम के बीच सर्दी का अहसास भी हुआ।

End of Feed