मुंबई प्रेस क्लब में बम होने की धमकी, इलाके को सील कर तलाशी अभियान चलाया

मौके पर बम निरोधक दस्ता डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचा और प्रेस क्लब के अंदर तलाशी अभियान चलाया। एहतियात के तौर पर, सभी सदस्यों और कर्मचारियों को इमारत से बाहर निकाल दिया गया। दस्ते ने इमारत के हर कोने की तलाशी ली लेकिन उसे कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

Mumbai Press Club Bomb Threat : मुंबई के प्रेस क्लब में शुक्रवार सुबह ई-मेल पर कई जगहों पर बम रखे होने की धमकी मिली। धमकी की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया। मौके पर बम निरोधक दस्ता डॉग स्क्वॉड के साथ पहुंचा और प्रेस क्लब के अंदर तलाशी अभियान चलाया। एहतियात के तौर पर, सभी सदस्यों और कर्मचारियों को इमारत से बाहर निकाल दिया गया। दस्ते ने इमारत के हर कोने की तलाशी ली लेकिन उसे कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

इस बीच, साइबर सेल ने ईमेल कहां से आया और भेजने वाले की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है।

End of Feed