Mumbai News : मुंब्रा रेलवे ट्रैक पर एक और मौत, नए पुल के पास चलती ट्रेन से गिरा युवक

मुंबई लोकल ट्रेन से गिरकर एक और युवक की मौत हो गई। रेलवे प्रवासी संघ ने आरोप लगाया है कि नवनिर्मित मुंब्रा पुल पर खतरनाक मोड़ यात्रियों के लिए “मृत्यु क्षेत्र” बन रहा है।

मुंबई लोकल ट्रेन हादसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अत्यधिक भीड़ या यात्रियों की लापरवाही? क्या है हादसों की वजह? इसी महीने की शुरुआत में 9 जून को मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास चलती लोकल से गिरकर 4 लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की बात कही जा रही थी, लेकिन इसी बीच शुक्रवार सुबह भी फिर एक दुर्घटना ने विचलित कर दिया।

Mumbai Local Passanger Death

मुंबई लोकल (फाइल फोटो)

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय छात्र अयान शेख की शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे मुंब्रा में नवनिर्मित पुल के पास भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन से गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुंब्रा निवासी और प्रशिक्षु अयान एक भीड़भाड़ वाले डिब्बे में यात्रा कर रहा था, तभी पुल पर एक ऊंचे मोड़ को पार करते समय ट्रेन को अचानक झटका लगा। यात्रियों की भीड़ और ट्रेन की गति के कारण हुए असंतुलन में फंसकर वह कथित तौर पर अपनी पकड़ खो बैठा और पटरियों पर गिर गया।

End of Feed