Mumbai News: महिला डॉक्टर ने अटल सेतु से छलांग लगाई, सुसाइड नोट बरामद , जानें क्यों की आत्महत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 20, 2024, 04:58 PM IST

Mumbai Doctor Suicide : मुंबई में एक महिला डॉक्टर ने सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु से छलांग लगाकर जान दे दी। महिला ने आत्महत्या क्यों की है इसका सुसाइड में जिक्र है।

Mumbai Doctor Suicide : महाराष्ट्र के ठाणे जिले की एक महिला डॉक्टर ने दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ने वाले सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु से अरब सागर में कथित तौर पर छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत होने की आशंका है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। नवी मुंबई के न्हावाशेवा पुलिस थाना के वरिष्ठ निरीक्षक राजेंद्र कोटे ने कहा कि यह घटना सोमवार को हुई, लेकिन ठाणे जिले के भिवंडी की रहने वाली 38 वर्षीय महिला का शव अबतक नहीं मिला है। अटल सेतु को आधिकारिक रूप से अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावाशेवा अटल सेतु के रूप में जाना जाता है। इसे मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) भी कहा जाता है और इसका उद्घाटन इसी साल जनवरी में किया गया था।

Mumbai Doctor Suicide

मुंबई महिला डॉक्टर सुसाइड

टैक्सी से उतर कर डॉक्टर ने लगाई छलांग

कोटे ने बताया कि 18 मार्च की दोपहर महिला टैक्सी में सफर कर रही थी। जब टैक्सी अटल सेतु पर पहुंची तो उसने चालक से गाड़ी वहीं रोकने को कहा । फिर वह वाहन से बाहर निकली और पुल से छलांग लगा दी। टैक्सी चालक ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को ढूंढने के लिए अभियान चलाया। हालांकि, अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। इस बीच, उसी दिन, भिवंडी डिवीजन के भोईवाड़ा पुलिस थाना के कर्मियों ने उसके पिता की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की।

End of Feed