Vande Bharat Express Train: देश में 10 फरवरी यानी शुक्रवार को दो वंदे भारत ट्रेन और मिलेंगी। मुंबई से इन वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी को दोपहर करीब पौने तीन बजे के करीब मुंबई-सोलापुर और मुंबई-शिरडी रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करेंगे। यह पहला मौका है जब एक साथ दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस रेलवे स्टेशन दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। अब तक आठ सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों का देश के लोगों को तोहफा मिल चुका है, यह ट्रेनें अलग-अलग राज्यों में चल रहीं हैं। 16 कोच की इन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों में 1,128 पैसेंजर सफर करेंगे।
शुक्रवार को मिलेगी दो वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में पहले से ही दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा था। एक ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद जबकि दूसरी का नागपुर से विलासपुर से बीच संचालन हो रहा है। वंदे भारत ट्रेन 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। लेकिन फिलहाल रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों को 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने की इजाजत दी है।
