नांदेड में बदमाशों के हौसले बुलंद, गुरुद्वारा के पास की ताबड़तोड़ गोलीबारी, दो लोग घायल

महाराष्ट्र के नांदेड में कुछ बदमाशों द्वारा गुरुद्वारा के पास दो युवकों पर कई राउंड की फायरिंग की गई है। इस घटना में दो लोगो घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

महाराष्ट्र के नांदेड में गुरुद्वारा के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। यहां सोमवार सुबह लगभग 9.30 गोलीबारी कुछ बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई है। फायरिंग की इस घटना में दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, नांदेड में गुरुद्वारे के पास गोलीबारी की घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Nanded News

नांदेड में गुरुद्वारा के पास की ताबड़तोड़ गोलीबारी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुद्वारा के गेट नंबर 6 के पास शहीदपुरा इलाके में तीन से चार लोगों ने दो युवकों पर कई राउंड फायरिंग की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने गोलीबारी के पीछे का मकसद और इसमें शामिल लोगों की पहचान का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

End of Feed