Maharashtra Accident: गढ़चिरौली में ट्रक ने 6 नाबालिगों को मारी टक्कर, 4 की मौत

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सड़क किनारे बैठे 6 नाबालिग लड़कों को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार नाबालिगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल घायल हो गए। महाराष्ट्र के सीएम ने पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही कहा है कि घायलों के इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक ट्रक के टक्कर मारने से चार नाबालिग लड़कों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस दुर्घटना पर खेद व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की भी घोषणा की है।

Accident

फाइल फोटो

रोड किनारे बैठे नाबालिगों को मारी टक्कर

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे आरमोरी-गढ़चिरौली राजमार्ग पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 12 से 16 साल के छह नाबालिग लड़के जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर कटली गांव में सड़क किनारे बैठे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इन लड़कों में से चार की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

End of Feed