कोल्हापुर में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि इचल करंजी तालुका में कृष्णा नदी के पुल से गुजर रहा एक ट्रैक्टर पलट कर नदी में जा गिरा। ट्रैक्टर पर 7 से 8 लोग सवार बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी नदी के तेज बहाव में बह गए हैं। फिलहाल, घटना के संबंध में एनडीआरएफ को सूचित किया गया है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए पुलिस सहित एनडीआरएफ की टीम पहुंची है। राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन अभी तक लापता लोगों का कुछ पता नहीं चला है।
कृष्णा नदी में पलटा ट्रैक्टर
खबर अपडेट की जा रही है...
