रॉकेट की स्पीड से चल रहा मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का काम, 39500 ट्रैक स्लैब कास्ट करने का कार्य पूरा

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के ट्रैक बिछाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अभी तक 39,500 ट्रैक स्लैब कास्ट करने का कार्य पूरा हो चुका है। जिस स्पीड से कार्य किया जा रहा है, उसके अनुसार तय समय सीमा पर कॉरिडोर का कार्य पूरा होने की उम्मीद की जा रही है।

मुंबई से अहमदाबाद के लिए चलने वाले बुलेट ट्रेन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर ट्रैक बिछाने का कार्य भी तेजी के साथ किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ गुजरात में विभिन्न स्थानों पर ट्रैक स्लैब भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जिस तेजी के साथ कार्य किया जा रहा है, उसके अनुसार उम्मीद की जा रही है कि तय समय पर मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनकर तैयार हो जाएगा।

Mumbai-Ahmdabad Bullet Train

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर

बुलेट ट्रेन ट्रैक का कितना कार्य हुआ पूरा

बताया जा रहा है कि गुजरात में अब तक लगभग 160 ट्रैक किलोमीटर ट्रैक बेड निर्माण का काम पूरा हो चुका है। लगभग 39,500 ट्रैक स्लैब कास्ट किये जा चुके हैं, जो लगभग 197 ट्रैक किलोमीटर के बराबर हैं।

End of Feed