‘RDX in 34 Vehicles’: व्हाटसएप्प पर आतंकी धमकी के बाद मुंबई में हाई अलर्ट

Mumbai Bomb Threat: मुंबई में बम से विस्फोट करने की धमकी मिली है। यह धमकी भरा मैसेज मुंबई पुलिस की ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सप नंबर पर भेजा गया है।

Mumbai Bomb Threat: मुंबई पुलिस को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर 34 गाड़ियों में बम लगाए जाने की धमकी मिली है। ये धमकी व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से मिली है, जिसके बाद पुलिस सतर्क हो गई है। बताया जा रहा है कि धमकी भरा यह मैसेज मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि 34 गाड़ियों में बम लगाए गए हैं और 400 किलो आरडीएक्स के विस्फोट से पूरा मुंबई शहर हिल जाएगा।

Mumbai Bomb Threat

मुंबई में बम विस्फोट की धमकी (प्रतीकात्मक फोटो:istock)

इस मैसेज में 'लश्कर-ए-जिहादी' नामक संगठन का उल्लेख करते हुए कहा गया है कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस चुके हैं और इस विस्फोट से 1 करोड़ लोगों की जान जा सकती है। मुंबई पुलिस ने इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कर दी है।

End of Feed