Mumbai: हत्या करने आए शख्स ने कर ली खुदकुशी, मां बेटी ने भागकर बचाई अपनी जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 22, 2023, 02:34 PM IST

Murder Suicide Case: मुंबई के चेंबूर में एक व्यक्ति ने एक महिला और उसके नाबालिग बेटी पर चाकू से हमला किया। चाकू से हमला करने के बाद आरोपी ने खुदकुशी कर ली। किसी तरह मां और बेटी ने भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी ने खुदकुशी कर ली।

Murder Suicide Case: मुंबई के चेंबूर के सांईबाबा नगर से एक मामला आया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को एक व्यक्ति ने एक महिला और उसके नाबालिग बेटी पर चाकू से हमला किया। चाकू से हमला करने के बाद आरोपी ने खुदकुशी कर ली। हालांकि आरोपी के हमले से महिला और नाबालिग ने खुदको किसी तरह बचाया। हमले की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बाताया जा रहा है कि मृतक महिला के पति को जानता था।

Mumbai: हत्या करने आए शख्स ने कर ली खुदकुशी, मां बेटी ने भागकर बचाई अपनी जान

Mumbai: हत्या करने आए शख्स ने कर ली खुदकुशी, मां बेटी ने भागकर बचाई अपनी जान (प्रतीकात्मक फोटो - Pixabay)

गर्दन और छाती पर आई चोटें

दरअसल, मुंबई के चेंबूर में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने बुधवार को सांईबाबा नगर में रात पौने नौ बजे स्थानीय बाजार में काम करने वाला राहुल निषाद एक महिला(35) के घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद उसने चाकू से उसपर हमला कर दिया, जिससे महिला की छाती, गर्दन और हाथों पर चोट आ गई।

End of Feed