Mumbai: किराया मांगने पर गुस्साए किरायेदार ने किया ऐसा काम, मकान मालिक ने किसी तरह बचाई अपनी जान

मुंबई के देवनार इलाके में किराए के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। एक किरायेदार ने बहस के दौरान गुस्से में आकर मकान मालिक को कार से कुचलने की कोशिश की। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Mumbai News: मुंबई के देवनार इलाके में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक किरायेदार ने किराया मांगने आए मकान मालिक को कार से कुचलने की कोशिश की। इस हमले में मकान मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया।

Tenant Tries to Kill Landlord Over Rent

किराया मांगने आए मकान मालिक पर जानलेवा हमला

यह घटना 21 जुलाई को उस समय हुई जब मकान मालिक किराया मांगने के लिए किरायेदार के पास गया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच बहस तेज हो गई, जिसके बाद गुस्साए किरायेदार ने अपनी कार से मकान मालिक को रौंदने की कोशिश की।

End of Feed