Mumbai Crime: टीचर ने छात्रा का किया यौन उत्पीड़न, क्लास में ही किया कांड; POCSO की कार्रवाई

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक शिक्षक ने 11 वर्षीय छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया। आरोपी शिक्षक के खिलाफ POCSO अधिनियम के तहत पुलिस मामला दर्ज किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई में टीचर ने छात्रा का किया यौन उत्पीड़न
  • कक्षा में बुलाकर बच्ची को किया बैड टच
  • आरोपी शिक्षक के खिलाफ POCSO की कार्रवाई

मुंबई: मायानगरी मुंबई अपराध से अछूती नहीं है। यहां भी बेटियां बाहर तो छोड़िए स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं हैं। यहां कांदिवली में एक स्कूल शिक्षक द्वारा 11 वर्षीय लड़की का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। कक्षा 7 के छात्र ने बुधवार को स्कूल अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस शिकायत के अनुसार, उसने अपने प्रिंसिपल को बताया कि शिक्षक ने उसे कक्षा के बाद बुलाया था और उसे गलत तरीके से छुआ था। घटना जुलाई में घटी इसके बाद प्रिंसिपल ने उसके माता-पिता को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई।

लड़की के बयान के आधार पर शिक्षक के खिलाफ सख्त POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत पुलिस मामला दर्ज किया गया है। शिक्षक को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। पुलिस साक्ष्य के लिए सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है।

End of Feed