मुंबई में सामने आए कोरोना के 53 केस, सभी सुरक्षित; BMC ने कहा घबराने की जरूरत नहीं!

मुंबई बीएमसी के अंतर्गत कुल 53 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभी तक कोरोना संक्रमण से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। ऐसे में मुंबई बीएमसी के अस्पतालों में मरीजों के लिए विशेष बेड और कमरों की व्यवस्था की गई है।

मुंबई BMC के अंतर्गत कुल 53 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। कोरोना संक्रमण से अभी तक एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है जिसकी जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी। ऐसे में मुंबई BMC के अस्पतालों में मरीजों के लिए विशेष बिस्तर और कमरों की व्यवस्था की गई है। पिछले कुछ दिनों में सिंगापुर, हांगकांग, पूर्वी एशिया और अन्य देशों में कोरोना के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) का स्वास्थ्य विभाग COVID-19 के प्रसार पर नियंत्रण रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है।

Covid 19 New Wave in Mumbai

मुंबई में कोरोना की नई वेव

हालांकि, जनवरी 2025 से अप्रैल 2025 तक कोविड मरीजों की संख्या बहुत कम पाई गई है। मई से अब तक कुछ मरीज देखे गए हैं, लेकिन BMC प्रशासन नागरिकों से न घबराने की अपील कर रहा है। कोविड-19 के लिए नगर पालिका उचित सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। इनमें सेवन हिल्स अस्पताल में 20 बिस्तर (एमआईसीयू), 20 बिस्तर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए और 60 सामान्य बिस्तर हैं। इसके अलावा,कस्तूरबा अस्पताल में 2 गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) बेड और 10 बेड का वार्ड है। BMC प्रशासन नागरिकों ने बताया कि यदि आवश्यक हुई तो ये क्षमता तुरंत बढ़ा दी जाएगी।

End of Feed