इंजीनियर ने 5 साल तक खुद को घर में किया कैद, गेट खुलने पर अंदर का नजारा देख लोग हैरान; जानें क्यों उठाया ये कदम

पनवेल के जुईनगर में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने मानसिक आघात और डर के चलते खुद को पांच साल तक घर में बंद रखा। वह 2020 में परिवार की मौत के बाद से डिप्रेशन में चला गया। इस बीच एक LIC एजेंट ने उसकी हालत का फायदा उठाया और धोखाधड़ी का शिकार बनाया। पड़ोसियों की सूचना पर उसे रेस्क्यू किया गया। अब उसकी मानसिक स्थिति की जांच की जा रही है।

Navi Mumbai News: नवी मुंबई के जुईनगर क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पांच साल तक अपने घर में कैद रहा। युवक ने डर के कारण खुद को अपने घर में बंद कर लिया। इन 5 सालों में वह कचरा फेंकने भी घर से बाहर नहीं गया। जिस कारण उसके कमरे में गंदगी का अंबार लग गया।

Man

सांकेतिक फोटो

परिवार को खोकर मानसिक रूप से टूटा युवक

यह मामला पनवेल निवासी 35 वर्षीय युवक का है, जिसने 2020 में अपने माता-पिता और भाई को खो दिया था। जिससे उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया। इस हादसे के बाद वह खुद को पूरी दुनिया से अलग मानने लगा और उसे लगने लगा। उसे लगा कि उसके पास अब कोई नहीं है और अगर वह किसी से मिला, तो उसकी जान को खतरा हो सकता है।

End of Feed