लोगों ने खराब सड़क की शिकायत की तो निरीक्षण के लिए पहुंचे इंजीनियर साहब!सामने ही पलट गया ट्रक

हाथ कंगन को आरसी क्या और पढ़े लिखे को फारसी क्या। जिस चीज की शिकायत लोगों ने की, उसका दुष्परिणाम इंजीनियर 'साहब' ने लाइव अपनी आंखों से देखा। जब वह खराब सड़क की शिकायत पर उसके इंस्पेक्शन के लिए वहां पहुंचे। इस सड़क पर उनकी आंखों के सामने ही एक ट्रक पलट गया, जिसमें इंजीनियर 'साहब' भी दबते-दबते बचे।

Beed Truck Overturn: बुधवार शाम करीब 4 बजे महाराष्ट्र के बीड जिले के गेवराई में एक चौंकाने वाला सड़क हादसा हुआ। इलाके की एक खराब सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे इंजीनियर और उनके कर्मचारी उस वक्त हैरान रह गए जब उनके सामने ही एक ट्रक सड़क पार करते समय गड्ढे में फंसकर अचानक पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि ट्रक पलटते ही सभी लोग तुरंत सतर्क हुए और समय रहते कूदकर या भागकर अपनी जान बचाई।

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चल रही एक सड़क मरम्मत के निरीक्षण के लिए एक दर्जन लोग इकट्ठा हुए थे। भीड़ में एक सिविल इंजीनियर भी शामिल था, जो स्थानीय छात्रों और निवासियों द्वारा सड़क की खराब स्थिति और वैकल्पिक मार्ग की कमी पर चिंता जताए जाने के बाद प्रगति का आकलन करने आया था। जब निरीक्षण चल रहा था, उसी रास्ते से गुजर रहा एक ट्रक पर उबड़-खाबड़ सतह के कारण संतुलन खो बैठा और समूह से कुछ ही मीटर की दूरी पर पलट गया।

End of Feed