रामनवमी उत्सव पर शिरडी साईं मंदिर में भक्तों ने दिल खोलकर दिया दान, चढ़ावे में आए 4 करोड़ 26 लाख रुपये

रामनवमी उत्सव के दौरान शिरडी के साईं बाबा मंदिर में करीब 4 करोड़ 26 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया। यह चढ़ावा क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन, सोना, चांदी, पेड दर्शन पास, डोनेशन काउंटर आदि के माध्यम से आया।

शिरडी के साईं बाबा मंदिर में रामनवमी के अवसर पर भक्तों ने करोड़ों रुपये का चढ़ावा चढ़ाया। मंदिर में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु साईं बाबा के दर्शन के लिए आए। इस दौरान उन्होंने दिल खोलकर चढ़ावा दिया। भक्तों ने रामनवमी पर करीब 4 करोड़ 26 लाख रुपये का चढ़ावा दिया। यह दान की राशि क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ऑनलाइन, चेक डी. डी., मनी ऑर्डर, सोना और चांदी के माध्यम से मंदिर में दी गई।

ramnavmi donation

शिरडी के साईं मंदिर में करोड़ों का चढ़ावा

ढाई लाख से अधिक भक्तों ने किया दर्शन

रामनवमी उत्सव के दौरान ढाई लाख से अधिक साईं भक्तों ने दर्शन किए। साईबाबा संस्थान के डिप्टी सीओ भीमराज दराडे ने बताया कि रामनवमी उत्सव पर कुल 4 करोड 26 लाख 07 हजार 182 रुपयो का चढ़ावा चढ़ाया गया। हालांकि दानपात्र में केवल 1 करोड़ 67 लाख 89 हजार 78 रुपये का नकद चढ़ावा मिला। वहीं डोनेशन काउंटर पर 79 लाख 38 हजार रुपये दिए गए। चढ़ावे की शेष राशि अन्य माध्यमों से चढ़ाई गई।

End of Feed