Pune Road Accident VIDEO : बाइक सवार किशोर ने महिला को मारी जोरदार टक्‍कर, हादसे के बाद दूर जा गिरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2023, 12:50 PM IST

Pune Road Accident : पुणे के हिंगेन होम सोसाइटी करवेनगर इलाके में 16 मई को हादसा हुआ था। यहां पर महिला रोड क्रॉस कर दूसरी लेन में जा ही रही थी कि, इतने में एक बाइक सवार किशोर तेजी से आया और उसने महिला को जोरदार तरीके से टक्कर मार दी।

Pune Road Accident : महाराष्‍ट्र के पुणे से दर्दनाक हादसे का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो सीसीटीवी कैमरे में उस वक्‍त रिकॉर्ड हो गया जब रफ्तार से आ रहे किशोर ने बाइक से एक महिला को टक्‍कर मार दी थी। बताया गया है कि, हादसा पुणे के हिंगेन होम सोसाइटी करवेनगर इलाके में 16 मई को हुआ था। यहां पर महिला रोड क्रॉस कर दूसरी लेन में जा ही रही थी कि, इतने में एक बाइक सवार किशोर तेजी से आया और उसने महिला को जोरदार तरीके से टक्कर मार दी। टक्‍कर इतनी तेज थी कि महिला छिटक कर दूर जा गिरी। इसके बाद आसपस के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे और महिला को बैठाया साथ ही उन्‍होंने पुलिस को जानकारी दी। पीड़िता का इलाज शास्वत अस्पताल में चल रहा था।

End of Feed