Pune Land Scam: अजित के बेटे पार्थ पवार की कंपनी को बड़ा झटका, पुणे जमीन घोटाले में हुई पहली गिरफ्तारी

मुंधवा में करोड़ों के जमीन घोटाले के मामले में मुख्य मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आई शीतल तेजवानी को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच की रफ्तार बढ़ाने के बाद पुलिस ने शीतल तेजवानी से पहले भी दो बार पूछताछ की थी।

डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार के बेटे पार्थ पवार पिछले कुछ दिनों से खबरों में हैं। उनकी कंपनी अमीडिया पुणे में एक जमीन के लेन-देन की वजह से मुश्किल में है।शीतल तेजवानी ने पार्थ पवार की कंपनी को गैर-कानूनी तरीके से जमीन बेची थी। अब उन्हें इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पार्थ पवार की अमीडिया कंपनी की मुश्किलें और बढ़ने की संभावना है।

parth Pawar

पार्थ पवार। फोटो- एएनआई।

पुणे पुलिस ने शीतल तेजवानी को गिरफ्तार किया

मुंधवा में करोड़ों के जमीन घोटाले के मामले में मुख्य मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आई शीतल तेजवानी को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच की रफ्तार बढ़ाने के बाद पुलिस ने शीतल तेजवानी से पहले भी दो बार पूछताछ की थी। बता दें कि उनकी गिरफ्तारी तब की गई है जबकि जांच के दौरान मामले में उनकी सीधी संलिप्तता पाई गई है।

End of Feed