नांदेड़ : गोदावरी नदी की रेत पर माफिया की नजर, अवैध खनन पर पुलिस ने बोला धावा; फिल्मी सीन सा दिखा नजारा

महारास्ट्र के मराठवाड़ा रीजन नांदेड़ में गोदावरी नदीपात्र में अवैध रूप से रेती निकाल रहे माफियाओं पर पुलिस ने अचानक धावा बोला। पुलिस ने नदी में कूदकर दो आरोपियों को तैरते हुए पकड़ लिया और मौके से माल भी बरामद किया है।

नांदेड़ : जिले से प्रवाहित होकर गुजरी गोदावरी नदी से खनन माफिया दिनदहाड़े रेती चोरी कर रहे हैं। शुक्रवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी किनारे धावा बोल दिया। इस दौरान आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागते नजर आए, हालांकि पुलिस के हत्थे दो आरोपी चढ़े हैं और लाखों रुपये की अवैध रेती जब्त की गई है।

sand mining in Nanded

नांदेड़ में अवैध रेत खनन

नदी में कूदकर पकड़े आरोपी

नांदेड़ से रेती माफियाओं की धड़कनों को तेज करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार शाम को गोदावरी नदीपात्र में अवैध रूप से रेती निकाल रहे माफिया पर पुलिस ने अचानक धावा बोला। इस दौरान पुलिस ने न केवल 21 लाख 75 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया, बल्कि नदी में कूदकर दो आरोपियों को तैरते हुए पकड़ भी लिया। यह घटना किसी फिल्मी सीन से कम नहीं मानी जा रही।

End of Feed