Mumbai Crime: दारोगा ही निकला लुटेरा, व्यापारी को बंधक बनाया; 2 करोड़ रुपये लूटे और फिर...

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 1, 2024, 07:01 PM IST

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में कारोबारी से दो करोड़ रुपये की लूट मामले में पुलिस निरीक्षक गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस निरीक्षक नितिन भीकाजी विजयकर की कथित संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ठाणे: मुंबई शहर में खुद को पुलिसकर्मी बताकर छह व्यक्तियों द्वारा एक करोबारी से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये लूटने के मामले में 55 वर्षीय एक पुलिस निरीक्षक को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 29 मार्च को हुई जब कारोबारी पड़ोसी मुंबई के घाटकोपर में अपने घर से नवी मुंबई के तुर्भे में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) जा रहा था।

Police inspector arrested in case of robbery

मुंबई में 2 करोड़ की चोरी

फ्लैट में कारोबारी के साथ की बदतमीजी

एक पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, छह अज्ञात लोगों ने वाशी इलाके में पाम बीच रोड पर खुद को मुंबई पुलिस का कर्मी बताकर कारोबारी को रोका। उन्होंने कारोबारी को धमकी देते हुए दावा किया कि उन्हें शिकायत मिली है कि उसके पास भारी मात्रा में धन है। इसमें कहा गया है कि उन्होंने कारोबारी से उसे कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए कथित तौर पर दो करोड़ रुपये मांगे और उसे वाशी में एक फ्लैट में ले गए जहां वे कारोबारी को धमकाते रहे और फिर पैसे लेकर फरार हो गए।

End of Feed