टोल बचाने की जिद में दरिंदगी; बल्लारपुर में पिकअप चालक ने कर्मचारी को कुचला, CCTV में कैद हुई वारदात

बल्लारपुर शहर के पास आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक पिकअप चालक ने बेरहमी से टोल बूथ कर्मचारी को कुचल दिया। यह भयावह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Maharashtra News: महाराष्ट्र के बल्लारपुर शहर के पास आज सुबह एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें एक पिकअप चालक ने टोल बूथ कर्मचारी को कुचल दिया। यह भयावह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। टोल बूथ कर्मचारी संजय वांद्रे (34) गंभीर रूप से घायल हो गए।

Pickup driver crushed a toll booth employee

पिकअप चालक ने टोल बूथ कर्मचारी को कुचला

दोनों को चंद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना उस समय हुई जब वाहन टोल बूथ को तोड़ते हुए आगे बढ़ रहा था। संजय वांद्रे ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बेरहम चालक ने उन्हें कुचल दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

End of Feed