पालघर में हैरान कर देने वाला मामला, श्मशान में लगाए बच्चों के झूले, स्थानीय लोगों में दिखा गुस्सा

पालघर के वसई-विरार क्षेत्र में स्थित एक श्मशान स्थल पर बच्चों के झूले लगाए जाने नाराज नजर आए लोग। इसकी वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले की गंभीरता को समझा और एक सप्ताह के भीतर श्मशान में लगे सारे झूले हटाए गए।

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई-विरार क्षेत्र से के श्मशान स्थल पर बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं। इस मामले ने विकास की परिभाषा और शहरी नियोजन पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महानगर पालिका द्वारा श्मशान स्थल पर बच्चों के झूले लगवाने से स्थानीय लोगों में गुस्सा और हैरानी दोनों देखने को मिल रही है। बता दें कि यह घटना वसई पश्चिम के एक श्मशान परिसर की है, जहां आमतौर पर अंतिम संस्कार की शांति रहती है। लेकिन हाल ही में वहां बच्चों के झूले और खेल के उपकरण लगाए गए, जिससे स्थानीय निवासियों को गहरा धक्का लगा।

Palghar News

पालघर के श्मशान में बच्चों के झूले लगाए गए (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

फोटो वायरल होने के बाद हटाए गए झूले

End of Feed