Mumbai News: मुंबई के कुलाबा में स्थित मस्कारा गैलेरी में एक आर्ट एग्जिबिशन के दौरान हिन्दू देवी-देवताओं की आपत्तिजनक तस्वीर लगाए जाने का मामला सामने आया है। गैलरी में भगवान शिव और मां काली की ऐसी पेंटिंग लगाई गई थी जिसे देखकर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया।
तस्वीर में आरोपी चित्रकार
हिंदू संगठनों ने की शिकायत
24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में अश्लील तस्वीर लगाए जाने की जानकारी मिलने के बाद कई हिंदूवादी संगठनों ने इसकी शिकायत कोलाबा पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। इसके बाद मामले ने तेजी से तूल पकड़ लिया।
वकील ने दर्ज कराया मामला
इस विवादित पेंटिंग के खिलाफ मुंबई के वकील विशाल नाख्वा ने कोलाबा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पेंटर और गैलरी मालिक पर मामला दर्ज किया है।
आर्टिस्ट और गैलरी मालिक के खिलाफ FIR
कोलाबा पुलिस ने 26 सितंबर को IPC की धारा 294, 295 और 295A के तहत टी वेंकन्ना (T Venkanna) नाम के पेंटर और मस्कारा गैलरी के मालिक के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
पुलिस जांच जारी
मामले को लेकर फिलहाल गैलरी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस संबंधित आर्टवर्क, गैलरी आयोजकों और कलाकार से पूछताछ कर रही है। हिंदू संगठनों ने इस घटना को धार्मिक आस्थाओं पर प्रहार बताया है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
