नवी मुंबई से नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, लाखों रुपये के नशीले पदार्थ जब्त

  • Agency by: Agency
  • Updated May 1, 2023, 10:45 AM IST

Maharashtra Police: नाइजीरियाई नागरिक बोनिफेस एमेनिके (45) को पकड़ा गया है। उसके पास से 116 ग्राम मेथाक्वालोन बरामद किया है। आरोपी के पास भारत में रहने तथा यात्रा करने के लिए कोई वीजा या पासपोर्ट नहीं है।

Maharashtra Police: महाराष्ट्र पुलिस ने नवी मुंबई में एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 11.6 लाख रुपये मूल्य का प्रतिबंधित मादक पदार्थ मेथाक्वालोन बरामद किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर नवी मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ ने शनिवार को तलोजा इलाके में एक फ्लैट पर छापा मारा।

Mumbai Police, Crime

नवी मुंबई से नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार

आरोपी के पास वीजा न पासपोर्ट

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि उन्होंने नाइजीरियाई नागरिक बोनिफेस एमेनिके (45) को पकड़ा गया है। उसके पास से 116 ग्राम मेथाक्वालोन बरामद किया है। पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपी के पास भारत में रहने तथा यात्रा करने के लिए कोई वीजा या पासपोर्ट नहीं है।

कई धाराओं में मुकदमा दर्ज

जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने नाजीरियाई नागरिक पर स्वापक एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, पासपोर्ट कानून तथा विदेशी कानून के संबंधित प्रावधानों में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने यह प्रतिबंधित दवा कहां से खरीदी और उसे किसे बेचने की योजना थी।

End of Feed