Nashik Hit and Run: नासिक से हिट एंड रन का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रोड पर जा रही एक महिला को कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हिट एंड रन की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिसकी वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।
नासिक हिट एंड रन मामला
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक साल की महिला रोड पर पैदल जा रही थी। इस दौरान वह से दो अन्य व्यक्ति भी गुजरते हुए दिख रहे हैं। तभी एक ऑल्टो कार पीछे से आती है और महिला को टक्कर मारते हुए आगे निकल जाती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला दूर तक उड़कर गिर जाती है। इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज
यह हादसा नासिक में गंगापुर रोड पर हुआ। मृतक महिला की उम्र 36 साल बताई जा रही है और वह वैशाली शिंदे की रहने वाली थी। गंगापुर पुलिस ने इस घटना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
