क्राइम

Dhanbad में Wasseypur के गैंगस्टर फहीम के रिश्तेदार की हत्या, रेलवे ट्रैक पर ...

Dhanbad Wasseypur Gangster Murder: धनबाद की इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

KEY HIGHLIGHTS
  • वासेपुर में सक्रिय विभिन्न गैंग्स के बीच वर्चस्व की जंग में बीते वर्षों में कई हत्याएं हुई
  • कहते हैं कि गुल खान की हत्या किसी रंजिश का नतीजा है
  • भांजे प्रिंस खान ने करीब तीन साल से अपना गैंग बना रखा है

Dhanbad Wasseypur Gangster Murder: धनबाद के वासेपुर में मंगलवार को गैंगस्टर फहीम खान के रिश्तेदार गुल खान की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या के बाद उसका शव भूली थाना इलाके के सिल्वर डब स्कूल के पास फेंक दिया गया। मंगलवार शाम उसका खून से लथपथ शव रेलवे लाइन के किनारे पाया गया, शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद स्थित एसएनएमसीएच भेजा गया।

माना जा रहा है कि गुल खान की हत्या किसी रंजिश का नतीजा है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि मारे गए युवक का आपराधिक इतिहास नहीं था। पुलिस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

सबसे बड़ा गैंगस्टर माना जाने वाला फहीम खान जेल में है

वासेपुर में सक्रिय विभिन्न गैंग्स के बीच वर्चस्व की जंग में बीते वर्षों में कई हत्याएं हुई हैं। यहां का सबसे बड़ा गैंगस्टर माना जाने वाला फहीम खान जेल में है। जबकि, उसे चुनौती देते हुए उसके अपने ही भांजे प्रिंस खान ने करीब तीन साल से अपना गैंग बना रखा है। प्रिंस खान ने खुद खाड़ी के देश में शरण ले रखी है, लेकिन उसने अपने गुर्गों के जरिए धनबाद और आसपास के जिलों में आतंक का नेटवर्क फैला रखा है। फहीम और प्रिंस के अपने-अपने गैंग हैं और इनकी आपस की लड़ाई में हाल के वर्षों में कई लोगों की हत्याएं हुई हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article