शहर

नासिक में निजी बस घाटी में गिरी, दो लोगों की मौत, कैमरे में कैद हुआ मौत का लाइव मंजर

नासिक में सापुतारा घाट पर एक प्राइवेट बस 60 यात्रियों को सूरत ले जा रही। तभी रास्ते में ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। जिससे बस घाटी में गिर गई। इस हादसे दो यात्रियों की मौत हो गई है।

Image

नासिक में बस दुर्घटना

Nashik Bus Accident: नासिक में रविवार को भीषण हादसा हो गया है। सापुतारा घाट पर एक प्राइवेट बस सूरत जा रही ती। तभी रास्ते में ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। जिससे बस घाटी में गिर गई। इस हादसे दो यात्रियों की मौत हो गई और एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है।

घटना का लाइव वीडियो

वीडियो में आप देख सकते हैं कि यात्रियों से भरी सापुतारा घाट से गुजर रही है। इसी दौरान रास्ते में मोड़ पड़ता है, लेकिन ड्राइवर ने बस पर कंट्रोल खो दिया। जिस कारण बस मुड़ने की बजाय सीधे घाटी में गिर जाती है।

बस में सवार थे 60 लोग

हादसे का शिकार हुई बस नासिक से सूरत की ओर जा रही थी। इस बस में 60 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही सापुतारा पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस घायलों को रेस्क्यू कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!