Mumbai: बीएमसी चुनाव से पहले सियासी घमासान तेज; यूथ कांग्रेस का अनोखा विरोध, गड्ढों से भरी सड़क को दिया CM का नाम

मुंबई में BMC चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है और सभी दल जनता के मुद्दों को लेकर आमने-सामने हैं। इस बीच, यूथ कांग्रेस ने सड़कों की खस्ताहाली को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। सुफियान हैदर ने जोगेश्वरी की सड़क का नाम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम पर रखकर सरकार की नीतियों पर व्यंग्य किया।

Mumbai BMC Election 2025: मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव से पहले शहर की सियासी फिजा गर्म होती जा रही है। तमाम राजनीतिक दल जनहित के मुद्दों को लेकर एक-दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं। इसी बीच मुंबई यूथ कांग्रेस ने एक अनोखे तरीके से राज्य सरकार पर निशाना साधा है।यूथ कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट सुफियान हैदर ने जोगेश्वरी स्थित अजित ग्लास रोड का प्रतीकात्मक नामकरण करते हुए इसे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम पर रख दिया। उन्होंने व्यंग्यपूर्वक कहा कि इस सड़क पर जितने गड्ढे हैं, उतनी ही खामियां मौजूदा सरकार की नीतियों में दिखाई देती हैं।

Pothole-Ridden Road Renamed After CM Fadnavis in Mumbai

मुंबई में गड्ढों से भरी सड़क का नाम बदलकर सीएम फडणवीस के नाम पर रखा गया

BMC का सालाना बजट करीब 74,000 करोड़ रुपये

हैदर ने कहा कि बीते चार वर्षों से बीएमसी चुनाव नहीं कराए गए हैं और सभी प्रशासनिक अधिकार सीधे मुख्यमंत्री के पास हैं, इसके बावजूद मुंबई की सड़कों की हालत बद से बदतर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि BMC का सालाना बजट करीब 74,000 करोड़ रुपये है, जिसमें सड़कों की मरम्मत के लिए 3,500 करोड़, पुलों के निर्माण के लिए 4,000 करोड़ और प्रत्येक वार्ड में गड्ढे भरने के लिए 50 लाख रुपये आवंटित किए जाते हैं। इतने बड़े बजट के बावजूद मुंबई के नागरिक आज भी गड्ढों से भरी सड़कों पर चलने को मजबूर हैं।

End of Feed